नसीम खान संपादक
रायसेन,
रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर रबी फसलों गेहूॅ, चना, मसूर और सरसों के उपार्जन के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिला स्तर पर तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु तकनीकी सेल का गठन किया गया है। समिति में श्री दीपेन्द्र कटियार जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, श्री धर्मेन्द्र नायक जिला प्रबंधक ई-गर्वेनेंस, श्री सुनील गौर ऑपरेटर द्वार प्रदाय योजना एमपीएससीएससी, श्री प्रिंस जैन कम्प्यूटर ऑपरेटर सेवा सहकारी संस्था सांची तथा श्री विनोद सेन कम्प्यूटर ऑपरेटर सेवा सहकारी संस्था पैमत को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर गठित तकनीकी समिति, जिला उपार्जन समिति से समन्वय स्थापित कर रबी उपार्जन में आने वाले तकनीकी समस्याओं का समाधान करेगी।






