राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर –श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन, नायब तहसीलदार द्वारा नगर की व्यवस्थाओं को लेकर पैदल मार्च करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया !
श्री राम जानकी मंदिर के तत्वाधान में हर वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव मंदिर समिति द्वारा मनाया जाता है एक पखवाड़े पहले नगर में व्यवस्थाएं की जाती है !
चल समारोह में विशाल रामलला एवं हनुमान लला की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र होती हैं !
नगर क्षेत्र में जगह-जगह चल समारोह में सम्मिलित विशाल प्रतिमाओं का स्वागत एवं चल समारोह में सम्मिलित गणमान्य नागरिकों का स्वागत मंचों से स्वागत एवं चल समारोह में सम्मिलित लोगों का स्वागत किया जाता है !
इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्रोन कैमरे के माध्यम से नगर की व्यवस्थाओं को समझा !
जिससे कल निकलने वाले चल समारोह की व्यवस्थाएं चाक-चबंद रहे !
नसीम खान संपादक






