नसीम खान संपादक
सांची,,, कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है तथा कोविड के नये मामले सामने आना शुरू हो गये है नये मामले आने से शासन प्रशासन ने इससे निपटने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं एक मामला सांची अस्पताल में भी आया जिसे विदिशा रिफर कर दिया गया है आज इसी कोविड से सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में माकड्रिल की गई इसमें एक कोविड पीड़ित को एम्बूलैंस से लाया जाता है तथा कोविड से निपटने अस्पताल की डाक्टर सहित कर्मचारियों की टीम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मृति सिंह के नेतृत्व में बनी तथा कोविड से निपटने माकड्रिल में शामिल डॉ अशोक कीर डॉ सुरेश यादव बीपीएम बीसीएम शामिल रहे।






