नसीम खान संपादक
सांची,,, आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांची में जे,ई, टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया । इस अभियान का शुभारंभ भाजपाजिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा ने किया इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि संजीत पटेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे एवं डॉ स्मृति सिंह मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ अशोक कीर डॉ सुरेश यादव बीपीएम बीसीएम सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर इस अवसर पर एक वर्ष से पंद्रह वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई।






