नसीम खान संपादक
सांची,,, इन दिनों मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान चल रहा है इसमें मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर तथा अल्लाह की इबादत में मश्गूल है इस पवित्र महीने में मुस्लिम बंधु दिनभर रोजा रखते हैं तथा शाम को रोजा खोला जाता है । आज इसी कड़ी में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ऋषभकुमार जैन उर्फ सोनू के नेतृत्व में कमलेश पासी दौलत लोधी बब्लू पठान मुशर्रफ कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे बड़ी संख्या में रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया । इस अवसर पर श्री जैन ने मस्जिद के इमाम हाफिज अफसर साहब का शाल भेंट कर सम्मान किया ।






