रेलवे फाटक 268 गुलगांव रोड़ मरम्मत कार्य होने से 16 अप्रैल तक होगा बंद

नसीम खान संपादक
सांची,,, रेलवे फाटक क्र 268 गुलगांव रोड़ पर जिससे लगभग ग्रामीण क्षेत्रों की सर्वाधिक आवाजाही रहती है रेलवे के मरम्मती करण के चलते 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक बन्द रहेगा । जिससे अन्य स्थानों से आवाजाही की जा सकेगी ।
रेल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ विदिशा से प्राप्त जानकारी अनुसार गुलगांव रोड़ पर स्थित रेलवे का फाटक क्र 268 एसपीएल किमी 881/11-13अप रोड एवं किमी 881/12-14 डाउन रोड सांची पर रेलवे के मरम्मती करण के चलते 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक के लिए बन्द कर दिया गया है इस फाटक से गुलगांव मरमटा धनिया खेडी ऐरन चिरोली मढ़ा मढवाई अन्होरी उचेर सहित लगभग 30 गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है इसके साथ ही सांची के अधिकांश किसानों की कृषि भूमि रेलवे फाटक के पार ही है तथा इन दिनों किसानों को भी अपनी उपज लाने ले जाने के लिए इसी फाटक से होकर गुजरना पड़ता है फाटक पर मरम्मती करण कार्य चलने से 16 अप्रैल तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कार्य चलने से इस फाटक को बन्द किया गया है चूंकि इस लाइन से अनेकों छोटी बड़ी ट्रेनें चलती है जिससे इसे बन्द रखना पड़ रहा है सभी लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि रेल लाइन क्रास करने हेतु कमापार फाटक क्र 266 एवं अन्य रेलवे फाटक का वैकल्पिक रूप से उपयोग किया जा सकता है तथा सुरक्षित रहकर रेल लाइन क्रास करने की अपील की गई है । इस फाटक के बन्द होने की सूचना जिला दण्डाधिकारी वरिष्ठ अभियंता भोपाल सहा मंडल अभियंता विदिशा जनसंपर्क अधिकारी भोपाल थाना प्रभारी सांची स्टेशन अधीक्षक सांची रेलवे थाना प्रभारी आरपीएफ विदिशा की ओर सूचनार्थ प्रति भेजी गई है तथा थाना प्रभारी सांची से अनुरोध किया गया है मरम्मती करण के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यातायात अन्य स्थानों से व्यवस्थित करने में सहयोग दें।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा