नसीम खान संपादक
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रगति की जनपदवार और निकायवार समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द सभी पात्र महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की भी विभागवार और अनुभागवार समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुभागों से एसडीएम, तहसलीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुए।






