लाडली बहना योजना ने भुला दी सारी योजनाएं।
स्वच्छता अभियान को लग गया पलीता

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो सरकारें अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती रही है तथा धरातल पर उतारती रही है परन्तु मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना ने सारी योजनाएं भुला दी है जिससे स्वच्छता अभियान का तो मात्र नाम ही रह गया । गंदगी ने नगर में अपने पांव पसार लिए हैं इसकी सुध किसी को नहीं रह पाई।
जानकारी के अनुसार इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना शासन प्रशासन दमखम के साथ चला रहा है इस योजना से महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने तथा महिलाओं को प्रति माह खाते में सरकार एक एक हजार रुपए डालकर महिलाओं को सशक्त बनाने जुटी हुई है यह योजना को धरातल पर पूरी तरह सफल बनाने शासन प्रशासन जोर शोर से जुटा हुआ है इस योजना के क्रियान्वयन में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता । वैसे तो इस योजना को लेकर आम जन इसको चुनाव में नैया पार लगाने की योजना चर्चित हो गई है इस योजना को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी रात दिन जुटे हुए हैं यहां तक कि अवकाश के दिनों में भी अधिकारी कर्मचारी इसके क्रियान्वयन में पीछे नहीं दिखाई दे रहे इस योजना ने सभी पिछली योजनाओं को पलीता लगा दिया इस योजना की व्यस्तता से प्रशासन को अन्य योजनाओं को देखने की फुर्सत नहीं मिल सकी जिससे इनमें विशेष स्वच्छता अभियान जिसे जोरशोर से चलाया गया था इसमें लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए परन्तु यह अभियान आज भी धरातल से कोसों दूर दिखाई देता है इस स्थल को वैसे तो एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल माना जाता है इसके अनुरूप इसे ढालने की कवायद भी बड़े पैमाने पर शुरू की गई थी परन्तु यह अभियान धरातल पर पहुंचने के पूर्व ही दम तोडता दिखाई दे रहा है नगर के बसस्टेंड परिसर में लाखों रुपए की लागत से निर्मित नालियों का निर्माण कराया गया परन्तु वह पूरी तरह गंदगी की चपेट में आकर इस अभियान की पोल खोलती दिखाई दे रही है इन गंदगी भरी नालियों पर न तो प्रशासन में बैठे अधिकारियों की नजर पड़ पा रही है न ही स्वच्छता कर्मचारियों को ही सुध लेने की फुर्सत मिल पा रही है यही हाल नगर के विभिन्न वार्डों का भी बना हुआ है जहां गंदगी ने अपने पांव पसार लिए हैं इन समस्याओं को न तो कोई देखने न ही सुनने वाला दिखाई देता है जिससे नगर के लोगों में विभिन्न बीमारी फैलने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है । दूसरी ओर कोरोना की दस्तक से भी लोगों में भय बढ़ गया है । इस के साथ ही बाकी बची कसर आवारा सुअरों को गंदगी फैलाते आसानी से नगर भर में देखा जा सकता है परन्तु प्रशासन मात्र एक मुख्यमंत्री की बहना योजना में ही सिमट कर रह गया जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल