नसीम खान संपादक
रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविन्द दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी चांद मोहम्मद पिता रहीस मोहम्मद निवासी ग्राम सदालतपुर थाना कोतवाली रायसेन को तीन माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2017 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी चांद मोहम्मद पिता रहीस मोहम्मद को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदापूरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 03 माह के लिए निष्कासित किया गया है।






