राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर –सुल्तानपुर क्षेत्र में देर शाम तेज हवा आंधी बारिश के साथ ओलो की मार से पूरा क्षेत्र दहल गया !
बरसों बाद अप्रैल माह में ऐसा नजारा देखने में आया जहां तेज आंधी तूफान के बारिश के साथ बड़े-बड़े ओलो की मार भी देखने में आई , वैसे तो नगर सुल्तानपुर ओलो की मात्रा कम देखी गई नगर बस स्टैंड क्षेत्र में ओलों की मार करीब 15 मिनट देखी गई जहां कहीं बड़े-बड़े तो कहीं छोटे ओले देखने में आए, वही बीच बस्ती में ओलो की मार कम देखी गई !
वही ग्रामीण क्षेत्रों में ओलों की मात्रा बढ़ी तादाद में देखने को मिली जिसमें सेमरी कला, घाट पिपलिया, सिवनी आदि अन्य क्षेत्रों ओलो की मात्रा अत्यधिक देखने में गांवों के खेत ओलो की मार सफेद हो गए, इतनी अधिक मात्रा में ओले गिरने से वर्तमान में खेतों में लहलहाती मूंग की फसल लगभग नष्ट होती दिख रही है ! गांव के बुजुर्ग हरि नारायण श्रीवास्तव, चरण लाल विश्वकर्मा, फकीरचंद ओढ़ आदि ने बताया कि अप्रैल माह में इस तरह का मौसम बरसों बाद देखने में आया है जहां ओलों की मार से चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल देखने में आ रहा है ! कच्चे मकानों की स्थिति तो बराबर तो है ही मगर तेज बारिश और ओलों से कच्चे मकानों में भी पानी और ओले आ गए हैं !
थोड़ी देर पानी बंद होने के बाद फिर शुरू हो गया है जो लगातार गिर रहा है तेज बारिश और पानी के चलते चारों ओर हाहाकार का माहौल है !
नसीम खान संपादक






