रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम को ट्रेन स्टापेज को लेकर सौंपा ज्ञापन

नसीम खान संपादक
सांची,,, आज नगर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम को नागरिकों ने स्वागत करते हुए इस स्थल की ऐतिहासिकता से रूबरू कराया एवं नगर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री ट्रेनों के स्टापेज हेतु ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार आज इस ऐतिहासिक स्थली के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम का नगर के नागरिकों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।तदुपरांत उन्हें ज्ञापन सौंपकर यात्री ट्रेनों के स्टापेज की मांग की इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह नगर विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है तथा अपने आप में पुरातात्विक धरोहर समेटे हुए है इस स्थल पर देश विदेश के हजारों की संख्या में पर्यटकों का आने जाने का सिलसिला जारी रहता है परन्तु इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर पर्यटकों को तब परेशानी उठानी पड़ती है जब दूर दराज के पर्यटकों को इस स्थल पर पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है तथा असुविधा होती है हालांकि यह स्थल पूर्व से ही विश्व विख्यात रहा है बावजूद इसके इस स्थल पर और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने तथा विश्व भर में पहचान दिलाने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारतीय करेंसी पर इस स्थल की विश्व ऐतिहासिक स्मारकों को अंकित कर दिया परन्तु इस स्थल पर इसके अनुरूप जैसी सुविधाएं तथा सुंदरता दिखाई देनी थी वह अधूरी ही रह गई इस स्थल पर आने जाने के लिए पर्यटकों को भोपाल विदिशा जैसे बड़े शहरों में उतरना पड़ता है तथा वहां से एक मात्र बसों का साधन ही मिल पाता है परन्तु बसों में भी एक दुसरे से आगे निकलने की होड़ से अनेकों बार दुर्घटना भी घटित हो जाती है जिससे पर्यटकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है इसके साथ ही कभी कभी पर्यटकों के साथ को जाने का खतरा भी बढ़ जाता है ऐसे मामले पूर्व में गुजर भी चुके हैं इस स्थल पर पहुंचने एक मात्र सुविधा ट्रेनों की हुआ करती थी परन्तु कुछ वर्ष पूर्व कोरोना की महामारी ने इस विख्यात रेलवे स्टेशन से सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ने स्टापेज समाप्त कर दिये लगभग दो साल गुजरने के बाद भी कोरोना से तो पीछा छूट गया तथा जनजीवन भी पटरी पर आ गया वरन् रेलवे द्वारा इस प्रमुख स्थल पर ट्रेन स्टापेज बहाल नहीं हो सका जिससे पर्यटकों को तो असुविधा उठानी ही पड़ रही है साथ ही नगर के अप-डाउनर्स एवं स्कूल कालेज के दूसरे स्थानों पर शिक्षा ग्रहण करने आने जाने वाले छात्र छात्राओं को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है साथ ही नगर के व्यापारियों को दूर दराज आने जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है हालांकि इस स्थल की प्रसिद्धि से सैकड़ों बार यहां आने वाले विशिष्ट अतिविशिष्ट व्यक्तियों के साथ ही अनेक बार रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्रेन स्टापेज की मांग ज्ञापन के माध्यम से की जा चुकी परन्तु स्टापेज नहीं मिल सके अब फिर नगर वासियों ने डीआरएम के आने पर फिर ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें इस स्थल की ऐतिहासिकता से रूबरू कराते हुए पूर्व में ट्रेन स्टापेज की याद दिलाते हुए पुनः स्टापेज की मांग की जिससे दूरदराज के यात्रियों सहित पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध हो सके एवं यहां विंध्याचल ट्रेन का स्टापेज किया जाये इस पर डीआरएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि हम प्रयास करेंगे । इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल विनोद साहू आर एस यादव सहित अनेक लोग थे

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल