नसीम खान संपादक
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलाई राजनवाड़ी में दो हैंडपंप थे । एक हैंडपंप भरपट गया था उसे भी ठीक करवा दिया गया था । उसके बाद मदरसा में PHE विभाग द्वारा एक मोटर पंप भी स्थापित कर दी गई है । जिससे की ग्रामीण पेयजल प्राप्त कर रहे है । दिनाक 26/05/23 को ड्रिलिंग मशीन नवीन ट्यूबवेल खनन करने गई थी । नवीन ट्यूबवेल खनन में वन विभाग द्वारा आपत्ति थी । उसे भी डीएफओ से मिलकर निराकरण कर दिया गया है और सफल नलकूप खनन दिनाक 27/05/23 को कर दिया गया है और उसमे हैंडपंप स्थापित कर दिया गया है । वर्तमान में कोई समस्या नहीं है, ग्राम पिपलाई राजनवाड़ी में तीन विभागीय हैंडपंप है जो चालू है एवम मदरसे में विभाग द्वारा सिंगल फेस स्थापित कर दी गई है जो चालू है|






