जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हुये बच्चे*

नवगठित सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में 1 मई से 30 मई 2023 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया गया। जिसका समापन आज सुबह जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बच्चों की उपस्थिति में जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय इंडोर स्टेडियम सक्ती में किया। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 310 बालक और बालिका पंजीयन कराकर निर्धारित तिथि और समय में शामिल होकर योग्य प्रशीक्षको द्वारा योगा, एथलेटिक्स, तैराकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, बांटी, पेंटिंग या चित्रकला, संगीत, नृत्यकला विधाओं में अपनी रुचि अनुसार कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हुवे। बच्चे पूरे उत्साह और हर्षोंल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन की प्रशंसा की। उन्होंने इस तरह के शिविर आयोजन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गति मिलने की बात कहते हुए जिले के बच्चों की खेल प्रतिभाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित किए जाने की बात कही। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में सक्ती नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह , तहसीलदार श्री मोहन प्रताप सिंह, त्रिलोक चंद जयसवाल, गिरधर जायसवाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू ठाकुर, भोलाशंकर तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक चतुर सिंह चन्द्रा तथा आभार प्रदर्शन गिरधर जायसवाल ने किया । उक्त प्रशिक्षण का अयोजन श्री हरी पटेल खेल एवम युवा कल्याण विभाग अधिकारी जिला सक्ती के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रशिक्षकों तथा योग शिक्षकों के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Related Posts

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका