मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में कस्बा बम्होरी में महिला सम्मेलन 07 जून को

नसीम खान संपादक


सिलवानी तथा उदयपुरा की जनता को 328 करोड़ रू के विकास कार्यो की देंगे सौगात

रायसेन,
मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान 07 जून को सिलावनी तहसील के कस्बा बम्होरी में आयोजित महिला सम्मेलन में सिलवानी तथा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को 328 करोड़ चार लाख 20 हजार रू के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कार्यक्रम में 319 करोड़ रू से अधिक राषि के विभिन्न कार्यो का षिलान्यास तथा भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही 8 करोड़ 45 लाख रू से अधिक राषि के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया जाएगा।

इन विकास कार्यो का होगा भूमिपूजन/षिलान्यासमुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तहसील सिलवानी अंतर्गत ग्राम नगपुरा से नगझिरी तक लगभग 686.79 लाख रू लागत से बनने वाली 4.50 कि.मी. लंबाई की सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील सिलवानी अंतर्गत ग्राम चिरचिटा नलकूप से गृगनाथ धाम तक अनुमानित लागत राशि रूपये 360.88 लाख लागत की 2.55 कि.मी. लंबाई की सड़क के निर्माण का षिलान्यास, तहसील सिलवानी के ग्राम निभोरा से ग्राम घाटखेडी जिला सागर की सीमा तक 237.52 लाख रू लागत से बनने वाले 1.65 कि.मी लंबाई की सड़क के निर्माण,ऽग्राम गुटोरी पी. डब्ल्यू. डी सड़क से ग्राम उंचाखेडा तक 4.15 कि.मी. लंबाई की लगभग 539.74 लाख रू लागत से बनने वाले सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। इसी प्रकार उदयपुरा-सिलवानी मार्ग से ग्राम कचगवा तक 1.55 कि.मी. लंबाई की सड़क के निर्माण का शिलान्यास, अनुमानित लागत राशि रूपये 183.75 लाख। देवरी हतनापुर रामपुर टोला चूक सड़क से खेरी खोदरा सेमराखास तक 3.90 कि.मी. लंबाई की

सड़क के निर्माण का शिलान्यास, अनुमानित लागत राशि रूपये 662.90 लाख। तहसील बेगमगंज अंतर्गत सुल्तानगंज- सुनवाहा मार्ग से ग्राम मझगवां तक 1 कि.मी. लंबाई की सड़क के निर्माण का शिलान्यास, अनुमानित लागत राशि रूपये 118.15 लाख। बेगमगंज सागर मार्ग से महुआखेडाकलां गोरखा पड्रिया राजाधार रतनहारी से सिलवानी सागर मार्ग तक 37 कि.मी. लंबाई की सड़क के निर्माण का शिलान्यास, अनुमानित लागत राशि रूपये 7699 लाख और देहगांव- बम्होरी मार्ग 27 कि.मी. लंबाई की 5969 लाख रू से बनने वाले सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।

इसी प्रकार ग्राम सुनवाहा विकासखण्ड बेगमगंज में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 1 जी टाईप एवं 1 एच टाईप आवासगृह के साथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन, अनुमानित लागत राशि रूपये 306.80 लाख, ग्राम मरखेडा टप्पा विकासखण्ड बेगमगंज में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 1 जी टाईप एवं 1 एच टाईप आवासगृह के साथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 306.80 लाख, विकासखण्ड सिलवानी अंतर्गत रायपानी बैराज के निर्माण कार्य का शिलान्यास अनुमानित लागत राशि रूपये 182.69 लाख और 447.76 लाख रू लागत से पापड़ा (नहर रहित) तालाब के निर्माण कार्य का षिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तहसील सिलवानी के ग्राम मरेठी से घोघरी मार्ग पर चैनेज 4157 मी. के पुल निर्माण का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 113.34 लाख, सिलवानी नगर में कायाकल्प अभियान अंतर्गत सी.सी. एवं बी.टी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 63.68 लाख, तहसील बेगमगंज अंतर्गत ग्राम पिपरिया वखतसिंह (दुर्गानगर) में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र की स्थापना कार्य का शिलान्यास, अनुमानित लागत राशि रूपये 238.99 लाख, बेगमगंज में सी.एम.राईज स्कूल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 4220 लाख, बेगमगंज नगर में कायाकल्प अभियान अन्तर्गत सड़क निमाण कार्य का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 157.05 लाख, बेगमगंज नगर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना तृतीय चरण अंतर्गत सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 180.88 लाख रू तथा एकमुश्त योजनान्तर्गत रा.रा.क्र. 45 (पुराना रा.रा. क्र. 12) के शहरी भाग बाड़ी की 8.149 कि.मी. लंबाई

की सड़क और शहरी भाग बरेली की 8.123 कि.मी. लंबाई की सड़क, कुल 16.27 कि.मी. की सड़क के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन, अनुमानित लागत राशि 1000 लाख और उदयपुरा में लगभग 795.82 लाख रू लागत से संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कार्यक्रम में बरेली में संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 1106.78 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन देवरी विकासखंड उदयपुरा के 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मय 2 एफ टाईप, 2 जी टाईप, एवं 2 एच टाईप आवासग्रहो का उन्नयन एवं निर्माण कार्य का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 1444.26 लाख, उदयपुरा में सी.एम्.राइज स्कूल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन अनुमानित लागत राशि रूपये 4347 लाख, तहसील बरेली के ग्राम गहलावन (नयाखेड़ा) में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र की स्थापना कार्य का शिलान्यास अनुमानित लागत राशि रूपये 165.3 लाख, तहसील बरेली के बेरखेडी (न्यू उदयपुरा) में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र की स्थापना कार्य का शिलान्यास, अनुमानित लागत राशि रूपये 190 लाख और तहसील बरेली के ग्राम खपरियाकला में लगभग 234 लाख रू लागत से नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र की स्थापना कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

इन विकास कार्यो का होगा लोकार्पणमुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 07 जून को कस्बा बम्होरी में आयोजित कार्यक्रम में 820.32 लाख रू लागत से ग्राम प्रतापगढ़ से सेमराखास तक नवनिर्मित सड़क तथा बेगमगंज नगर परिषद में 25 लाख रू लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।