नगर सुल्तानपुर के वार्ड क्रमांक 1 से महुआ खेड़ा तक जाने वाली 5 किलोमीटर की सड़क नागरिकों के लिए जान का खतरा

,,बारिश में बनने वाली सड़क का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है ,,

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर की रिपोर्ट

सुल्तानपुर,नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 से ग्राम महुआ खेड़ा तक बनने वाली 5 किलोमीटर सड़क बनने के पहले ही विवादों में घिर चुकी है ! वार्ड क्रमांक 1 एवं महुआ खेड़ा तक जाने वाली सड़क के लिए नगर परिषद वार्ड क्रमांक 1 एवं इससे निकलने वाले ग्रामीण जन वर्षों से इस सड़क की मांग कर रहे थे, वैसे समय रहते लाखों रुपए खर्च करके कभी जन सहयोग के नाम पर, कभी लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण हो चुका है पर लोगों के हाथ सिर्फ सड़क के नाम पर समस्याएं हाथ लगी है ! बरसों बाद प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण कार्य 378.59 मैं होने जा रहा है जिसमें 300 मीटर के लगभग सीमेंटीकरण कार्य होना है इसके बाद बाकी सड़क पर डामरीकरण कार्य किया जाएगा !

 300 मीटर सड़क पर सीमेंटीकरण कार्य किए  एक पखवाड़े के लगभग समय बीत चुका है पर ठेकेदार द्वारा आज दिनांक तक सड़क के दोनों और साइडों पर कार्य नहीं किया गया है जिससे दोनों और गहरी गहरी खाई बन गई है जिससे आए दिन वार्ड क्रमांक एक में रहने वाले लोगों एवं राहगीरों को दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं !

सड़क के दोनों ओर घेरी-घेरी खाई के चलते एक तरफ नहर और दूसरी तरफ रहवासी क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी भरा रहा है इससे भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है ! 

वार्ड क्रमांक 1 के निवासी भंवर लाल शर्मा, सोनू गौर, रंजन, चेन सिंह आदि ने बताया कि यह सड़क हमारे लिए समस्या बन गई है, रात तो रात दिन में निकलना भी जोखिम भरा हो गया है, ठेकेदार को चाहिए कि समय रहते इस क्षेत्र में शीघ्र कार्य किया जाए जिससे बारिश के पहले पहले इस क्षेत्र में सुधारी करण पूर्ण रूप से हो सके !

8 माह में 300 मीटर सड़क यह कार्य की गति–प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत यह सड़क कार्य किया जा रहा है इसमें सड़क निर्माण कार्यस्थल पर बोर्ड लगाकर कार्य प्रारंभ तिथि 7-11 -सन 2022 अंकित है जबकि कार्य की पूर्णता अवधि का इस बोर्ड में कहीं कोई जिक्र नहीं है! इसके चलते लगभग 8 माह में सड़क ठेकेदार द्वारा 300 मीटर सड़क का निर्माण किया गया है जबकि यह सड़क निर्माण 5 किलोमीटर का होना है, ठेकेदार की कार्य गति से कार्य की पूर्णता का अनुमान लगाया जा सकता है ! 15 जून से बारिश शुरू हो जाती है ऐसे में डामरीकरण का कार्य कैसे होगा, अगर होगा भी तो इससे कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होते हैं !

करोड़ों की लागत से बन रही सड़क को देखने जिले के विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी भी कार्य की गुणवत्ता एवं कार्य प्रगति को देखने आते होंगे पर उन्हें आज दिनांक तक कार्य की गति एवं कार्य पूर्णता कैसे हो गई इसका किसी को कोई ध्यान नहीं है !

ठेकेदार द्वारा लगाए बोर्ड पर कार्य प्रारंभ तिथि का देना एवं कार्य पूर्णता दिनांक नहीं देना भी समझ से परे है !
बारिश में सड़क बनेगी तो जल्द उखड़ जाएगी–ग्रामीणों ने बताया है कि पूरी सड़क डामरीकरण बनना है इसी बीच रेवासी क्षेत्र में सीसी सड़क का निर्माण कार्य होना था जो लगभग हो चुका है आने वाले 15 जून से मानसून आ जाएगा और बारिश शुरू हो जाएगी ऐसे में डामरीकरण सड़क निर्माण के साथ ही उखड़ने लगेगी, जैसा कि डामरीकरण सड़क के लिए निर्धारित 160 डिग्री तापमान पर डामर प्लांट से लाया जाता है लेकिन बारिश के दौरान इतना तापमान का डामर युक्त गिट्टी नहीं मिल पाएगी और निर्माण के बाद ही सड़क उखड़ने लगेगी जिससे हालत जस के तस बन जाएंगे !
रहवासी भंवर लाल शर्मा, सोनू गौर, दयाराम, बनारसी लाल, विक्रांत सिंह एवं अन्य वार्ड क्रमांक 1 के निवासियों ने शासन से इस सड़क निर्माण  को शीघ्र पूरा करने की मांग की है जिससे आने वाले समय में होने वाली समस्या से जूझना ना पड़े  !
वीके क्षेत्रपाल जीएम प्रधानमंत्री सड़क योजना-ने बताया कि आगे मिट्टी फैलाई जा रही है इसको लेकर काम बंद है! से जानकारी लेकर बता पाऊंगा!

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा