नसीम खान संपादक
सांची,, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना लागू होने से महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तथा बड़ी संख्या में महिलाएं नगर में जहां रैली निकाल कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रही है तो दूसरी ओर नगर परिषद कार्यालय पहुंची तथा कार्यक्रम में उपस्थित हुईं। सभी महिलाएं अपने पंजीकरण से संतुष्ट होकर संत रविदास धर्मशाला पहुंची। यहां नगर परिषद् ने एक कार्यक्रम आयोजित किया तथा 10 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को आत्मनिर्भर सशक्त समृद्ध बनाने के लिए लाडली बहना योजना को लागू किया तथा आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रथम राशि अंतरण कार्यक्रम अंतर्गत खातों में राशि जमा करायेंगे । इस योजना से महिलाओं में खुशी दिख रही है तथा महिलाएं मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दे रही है इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित सभी जनप्रतिनिधि सीएमओ हरीश सोनी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।यह कार्यक्रम नगर परिषद परिसर एवं संत रविदास धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है ।






