सर्व सक्ती अभियान के तहत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही वृद्धि
सक्ती जिले के उपस्वास्थ्य केन्द्र डेरागढ़ में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

नवीन जिला सक्ती में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की विशेष पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सर्व सक्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किए जाने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा स्वास्थ्य केंद्रों को स्वच्छ और व्यवस्थित करते हुवे समुचित संसाधनों के बीच स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभियान के तहत आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कराने हेतु स्वास्थ्य जनचौपाल आयोजित कर लोगो को प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है। जिसके परिणाम सामने आने लगे है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे सक्ती विकासखंड के उपस्वास्थय केंद्र डेरागढ़ में जुड़वा बच्चों की सफल डिलिवरी कराई गई है। माता और शिशु दोनो ही पूर्ण स्वस्थ्य है तथा दोनो बच्चों का वजन दो दो किलोग्राम है। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने बताया कि जिला गठन उपरांत स्वास्थ्य सुविधाओ में लगातार विस्तार किया जा रहा है। पहले चरण में मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित प्रसव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है ताकि सामान्य सुरक्षित प्रसव हेतु गर्भवती माताओं को दूरी तय करना ना पड़े। जिले में प्रसव पूर्व जांच कर गर्भवती माताओं को चिन्हाकित किया जा रहा है। सामान्य प्रसव की स्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज ग्राम डुमरपारा निवासी श्रीमती फुलेश्वरी बाई प्रसव पीड़ा होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र डेरागढ़ पहुंची। जहां पदस्थ आरएचओ देवती ध्रुव ने प्रसूता की प्रसव स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ कल्पना राठौर को सूचना देते हुए सुरक्षित प्रसव उप स्वास्थ्य केंद्र डेरागढ़ में कराया जिससे अब जच्चा बच्चा दोनो ही पूर्ण स्वस्थ्य हैं।

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

नसीमखान सांची रायसेनसांची,,,साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों, शिक्षकों,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।