मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

नसीम खान संपादक


रायसेन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राषि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी तथा विधायक श्री सिंह ने लाड़ली बहनों के साथ दीप प्रज्जवलित कर मनाया उत्सव, की गई आकर्षक आतिशवाजी

रायसेन,
रायसेन वन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना राषि वितरण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत भी किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायसेन सहित प्रदेष के लिए ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेष की सभी लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत एक-एक हजार रू की राशि अंतरित की गई है। आज लगभग 1200 करोड़ रू की राषि लाड़ली बहनों के खाते में जमा की गई है। अब प्रत्येक महीने 10 तारीख को लाड़ली बहनों के बैंक खाते में यह राषि जमा हो जाया करेगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि रायसेन नगर में आठ हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में राषि जमा की गई है और सम्पूर्ण जिले में दो लाख 34 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में राषि जमा की गई है। लाड़ली बहना योजना के प्रति सम्पूर्ण प्रदेष में उत्साह और खुषी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना“ योजना लागू की गई है। इससे बहनों का आत्म-विश्वास, घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी। माँ, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

प्रदेश में किया जा रहा है महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण कार्यक्रम में सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया था कि मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाऊगां, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाऊगां। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिसमें माताओं-बहनों के खाते में हर महीने एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की योजनाओं की वजह से आज बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैं। प्रदेश में बेटियों की शादी बोझ न रहे, इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना लागू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2006 में लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई, जिससे लिंगानुपात में सुधार आया है। वर्ष 2012 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियाँ जन्म लेती थी। अब यह अनुपात 956 हो गया है। बेटियों के जन्म लेने पर लोग अब खुशियाँ मनाते हैं। विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। महिलाएँ स्थानीय प्रशासन में अच्छी भागीदारी निभा रही हैं। बेटियों को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्र्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि तीन माह पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई थी। आज रायसेन सहित प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राषि जमा की गई है। रायसेन जिले में दो लाख 34 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खाते में राषि जमा की गई है। जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा मैदानी अमले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रायसेन वन परिसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, विधायक श्री सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाड़ली बहनाओं ने जबलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना। कार्यक्रम स्थल वन परिसर प्रांगण में लाड़ली बहनाओं द्वारा दीपों की रंगोली बनाकर लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी तथा सिलवानी विधायक श्री सिंह ने लाड़ली बहनों के साथ दीप प्रज्जवलन कर उत्सव मनाया। इस दौरान आकर्षक आतिशवाजी भी की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण