बालमपुर में तालाब के किनारे मिट्टी का टीला खिसकने से हुई दो महिलाओं की मौत

नसीम खान संपादक बालमपुर
-मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है –कलेक्टर भोपाल
-तहसीलदार हुजूर, SDRF की टीम और प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर राहत कार्य में लगा
बालमपुर में तालाब के किनारे मिट्टी का टीला खिसकने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं और भी कई महिलाओं की मिट्टी के नीचे दबे होने की संभावना जताई जा रही है।और भी बड़ सकता है मौतों का आकड़ा। कई महिलाएं गई थी तालाब किनारे मिट्टी भरने।मिट्टी के टीले का एक बड़ा हिस्सा अचानक खिसकने से दबकर हुई दोनों महिलाओं की मौत। सूखी सेवनिया की पुलिस मौके पर पहुँची।मृतक दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भोपाल अस्पताल भेजे गए।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मिट्टी का टीला हटाकर और महिलाओं की तलाश में जुटी रेस्कू की टीम। मामले की जानकारी लगते ही भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने हुजूर एसडीएम और तहसीलदार को घटना स्थल पर भेजा। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत कार्यों में लगी हुई है। घटना की जांच की कर्रवाई भी जारी है।
बालमपुर भोपाल – रायसेन बॉर्डर का गांव है— तालाब से 4 महिला मिट्टी खोदने के काम में लगी थी। अचानक मिट्टी धसने पर दो महिला को सुरक्षित निकाला गया और दो महिला की मिट्टी धसने के कारण दबने से मौत हो गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्य में लगी हुई है। तहसीलादार चंद्रशेखर और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर व्यवस्था संभाल रहे है और दुर्घटना के अलग अलग बिंदुओं पर प्राथमिक जांच भी की जा रही है।बचाव और राहत का काम लगातार जारी है ,स्वास्थ विभाग की टीम भी घटना स्थल पर तैनात की गई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।