योग हमें स्वस्थ शरीर, प्रखर बुद्धि, सकारात्मकता और ऊर्जा प्रदान करता है- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

नसीम खान संपादक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायसेन में सामूहिक योग कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
भारत की प्राचीन विधा योग को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में स्थापित किया है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्य की पहली किरण के साथ बड़ी संख्या में नागरिक योग कर रहे हैं। यह विचार स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में व्यक्त किए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। व्यक्ति को सुखी रहने के लिए स्वस्थ्य रहना जरूरी है और स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। सभी को अपनी जीवन शैली में योग को शामिल करना चाहिए। इससे निश्चित रूप से स्वस्थ्य रहेंगे और सुखी रहेंगे। उन्होंने कहा कि योग से हमारी कार्य-क्षमता बढ़ती है। इसे जीवन के अभिन्न रूप में अपनाएँ। इससे स्वस्थ शरीर, प्रखर बुद्धि, सकारात्मकता और ऊर्जा प्राप्त होगी और हम जिले के, प्रदेष के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। योग स्वस्थ रहने का सबसे सशक्त माध्यम है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि योग से हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ती है तथा मन भी ऊर्जा, आनंद और प्रसन्नता से भरा रहता है। योग शरीर, मन, बुद्धि और आस्था का समुच्चय है। योग शरीर को स्वस्थ, मन को नियंत्रित, अनुशासित और प्रसन्न रखता है। हम सभी को मिलकर रायसेन को स्वच्छ, सुंदर और प्रगतिशील नगर बनाना है। इसके लिए स्वस्थ्य और ऊर्जावान रहना होगा। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि नियमित दिनचर्या, स्वास्थ्यवर्धक आहार और अच्छा आचरण तथा व्यवहार रखें। संतुलित आहार, ऋतु के अनुसार भोजन ग्रहण करने और शरीर के लिए हितकारी संतुलित तथा सात्विक आहार लेने की आदत को अपनाएं। यह सुखी और स्वस्थ जीवन का आधार है।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी को प्रतिदिन समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए। इससे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वह योग को अपनी दिनचर्या में जरूरी शामिल करें।योग से जीवन में अनुशासन आता है, शरीर स्वस्थ्य रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इससे बेहतर तरीके से अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित कर पाएंगे तथा जीवन में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य की क्षमता भी विकसित होगी।कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों के साथ सामूहिक रूप से दंडासन, वज्रासन, वक्रासन, मकरासन, शवासन सहित योग के अन्य आसन किए गए। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन तथा जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा