पहली बारिश ने मौसम की गर्मी पर फेरा पानी । लोगों ने पहली बारिश का उठाया लुत्फ़

नसीम खान संपादक
सांची,,, नगर में लगातार पड़ रही भयावह गर्मी से लोगों ने पहली धुआं धार बारिश से राहत की सांस ली है तथा पहली जबरदस्त बारिश का आंनद भी खूब उठाया ।साथ ही इस पहली बारिश ने नगर परिषद प्रशासन की बारिश पूर्व तैयारी की कल ई भी खोलकर रख दी सड़कों सहित जगह जगह पानी भर गया ।
जानकारी के अनुसार नगर सहित क्षेत्र में भारी गर्मी से लोग परेशान हो उठे थे दोपहर बाद अचानक आकाश में उमड़ते घुमड़ते बादलों ने डेरा जमाते हुए तेज हवा के साथ पहली तेज रफ्तार बारिश ने अपनी आमद दर्ज करा दी । इस पहली बारिश से मौसम की गर्मी में तो ठंडक घुल ही गई बल्कि पहली बारिश का लोगों ने भी खूब आनंद उठाया तो दूसरी ओर इस तेज बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे अगली धान फसल के लिए तेज गर्मी में किसान तैयारी में जुटे हुए थे तथा गडे तैयार कर अपने स्थानों पर धान रोपाई का काम भी तेजी से चल रहा था तथा किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार भी करना पड़ रहा था कि आज दोपहर बाद अचानक तेज बारिश ने किसानों के चेहरे भी खिला दिये । इसके साथ ही नगर परिषद प्रशासन ने भी बारिश पूर्व बड़े जोर शोर से बारिश से निपटने तैयारी की थी परन्तु इस तेज़ बारिश ने उन तैयारी की भी कल ई खोल कर रख दी पहली बारिश से ही जगह जगह पानी भर गया तो सड़कों पर पानी बह निकला तथा पानी निकासी न होने की भी कल ई खुल गई ।साथ ही स्तूप रोड पर पानी निकासी न होने से सड़क पर पानी भर गया बसस्टेंड बाजार में भी पानी भर गया हेडगेवार कालोनी की सड़कें भी पानी से तरबतर हो गई पहली बारिश ने नगर परिषद प्रशासन की बारिश पूर्व पानी निकासी की हवा निकाल कर रख दी अब भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो थोड़ी बहुत जोरदार बारिश का पानी लोगो के घरों में भरने से इंकार नहीं किया जा सकता है तब इस स्थल के विकास के दावो की कल ई भी बारिश खोलकर रख देगी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण