विज्ञान से भी ऊपर है ब्रह्माकुमारीज का ज्ञान- एसडीएम गोपाल वर्मा

विदिशा
समाजसेवी समाज के संरक्षक- ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुखर्जी नगर सेवा केंद्र में समाजसेवियों एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया। एसडीएम गोपाल वर्मा ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने समाजसेवी सम्मलेन के उदेश्य की जानकारी देते हुए कहा कि समाज सेवा दो प्रकार की है – एक वो जो रोटी, कपडा, मकान, विद्या और औषधि देता है, जिस दिशा में आज हज़ारों-लाखों संस्थाएं कार्य कर रही हैं और आवश्यक भी है। दूसरा है समाज सुधारक, ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान भी समाज सुधारक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। इसी उदेश्य के साथ यहाँ सम्मलेन आयोजित किया गया है जिससे हर समाज सेवी समाज सेवा के साथ एक समाज सुधारक भी बन सके, समाज के संरक्षक भी बन सकते हैं। ईश्वरीय नियमों को जीवन में आत्मसात करने वाले समाजसेवी निरंतर समाज उत्थान में अहम योगदान दे सकते हैं। ब्रह्माकुमारी रुकमणी दीदी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज सेवा वही कर सकते हैं जिनके अंदर त्याग है, त्याग के बिना कभी सेवा नहीं हो सकती। समय, श्वांस, संकल्प, तन, मन और धन निःस्वार्थ रूप से सेवा में लगाने वाले समाज सेवी ही समाज को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। समाज सेवा के लिए स्व परिवर्तन बहुत जरुरी है, क्योंकि जो स्वयं में परिवर्तन लाता है वही समाज में परिवर्तन ला सकता है। एसडीएम गोपाल वर्मा जी ने अपनी शुभ भावनाएं रखते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज का आध्यात्मिक ज्ञान, विज्ञान से भी ऊपर है

इसकी आज के समाज को सख्त जरुरत है। विद्यालयों में नैतिक मूल्यों के ज्ञान का अभाव है। एक समय था जब श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को अपने कन्धों पर उठाकर सभी तीर्थ यात्रायें कराई लेकिन आज के श्रवण कुमार अपने वृद्ध माता पिता को ऑटो में बिठाकर कहीं भी अनजान जगह छोड़कर आ जाते हैं। यहाँ कई प्रकार के समाजसेवी बैठे हैं जो देश और दुनिया में कई प्रकार की समाज सेवा कर रहे हैं लेकिन आज जरूरत है सभी को जागरूक करने की, आध्यात्मिक ज्ञान की, जो लोगों के अंदर के मूल्यों को जगाये। आखिर कितने वृद्धाश्रम खोले जायेंगे, कितने समाज सेवी संस्थाएं खोली जाए! जरुरत है एक ऐसे ज्ञान की जो लोगों को लाचार और बीमार होने से बचाये। हम सभी समाज सेवकों की जो जिंदगी है गुलाब के पौधों जैसी है, जिसमें बहुत सारे कांटे हैं लेकिन अथक परिश्रम से उन काँटों के बीच जो फूल निकलता है तो काफी सुन्दर लगता है, जिस दिन हम सभी समाज सेवियों के अंदर आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्य आ जायेंगे उस दिन समाज भी गुलाब की खुशबू से महकेगा। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी समाजसेवियों एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान फटका एवं फूल गुलदस्ता, प्रशस्ति पत्र देकर किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अतुल शाह, राजकुमार सराफ, सुचिता सोनी, वेद प्रकाश शर्मा, मोहनलाल भावसार, अरुण कुमार सोनी, राजाराम राजपूत, प्रिंस राजपूत,
चारु सक्सेना आदि अधिक संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे।

Related Posts

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।