जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने हितग्राहियों को वितरित किए पीवीसी आयुष्मान कार्ड

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमियान उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
जिला चिकित्सालय रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण मप्र की धरती से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कोई भी मरीज धन के अभाव में इलाज से वंचित ना रहे। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें पात्र हितग्राही मरीज चिन्हांकित निजी अस्पताल में एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। इलाज की राशि सरकार द्वारा दी जाती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं, जहां अनेक प्रकार की जांच और इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। दवाईयां भी निःशुल्क मिल रही है। इसी प्रकार नगरों में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में भी सिटी स्कैन, अत्याधुनिक पैथालॉजी लैब, डिजीटल एक्सरे, आईसीयू सहित अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने सरकार की अनेक कल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया।
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि जिले में लगभग 6 लाख 90 हजार से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष पात्र नागरिकों के भी निरंतर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज जिले में नगरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में एक लाख 70 हजार से अधिक पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना बेहद महत्वपूर्ण योजना है। आयुष्मान कार्डधारी मरीज एक साल में पांच लाख रू तक का निःशुल्क इलाज निजी अस्पताल में करा सकते हैं।
कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि आज से प्रदेश के अनेक जिलों में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान भी प्रारंभ हो रहा है। हमारा रायसेन जिला इनमें शामिल नहीं है। यह अनुवांशिक बीमारी है और इसके बारे में जानना, इसका प्रचार-प्रसार जरूरी है। इसके लिए शहडोल से अभियान शुरू हो रहा है, ताकि इस बीमारी को समाप्त किया जा सके। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में मरीजों को उच्च स्तरीय चिकत्सा सुविधा मिले, इसके लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। नवीन स्वास्थ्य केन्द्र तथा शासकीय अस्पताल खोले जा रहे हैं। साथ ही पहले से स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं तथा आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, चिकित्सक तथा नागरिक उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया