मितान बन राशन कार्ड लेकर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना पहुंची हितग्राही के घर

जिला सकती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
एक कॉल पे तैयार कर घर पर पहुंचाया गया राशन कार्ड

हितग्राही ने कहा सोचा नहीं था राशन कार्ड लेकर खुद आयेंगी कलेक्टर*

मुख्यमंत्री मितान योजना से जिले के नगरीय निकाय में 14545 पर कॉल कर घर बैठे मिल रही हैं नागरिक सुविधाएं*

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज शहरी योजनाओं के विस्तार के तहत नवगठित सक्ती जिले में मुख्यमंत्री मितान योजना से लोगों को घर बैठे ही अपने जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनकर मिलने शुरू हो गए है। सक्ती जिले के वार्ड नंबर 15 और 16 निवासी श्रीमती प्रकृति उराव और श्री किरोड़ीमल ने राशन कार्ड बनवाने 14545 पर कॉल किया, जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में आज ही उनके जरूरी दस्तावेज प्राप्त होने पर उनका राशन कार्ड तैयार किया गया। जिसे देने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना खुद मितान बनकर हितग्राही श्रीमती प्रकृति उराव और श्री किरोड़ीमल के घर पहुंची और उन्हें उनका राशन कार्ड सौंपा। हितग्राही श्रीमती प्रकृति उराव ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि कलेक्टर खुद मितान बनकर उनके घर कार्ड देने आयेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत 14545 पर कॉल कर श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की घर बैठे सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं में नागरिक सुविधाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाने के लिए मितान योजना की विस्तार की गई है। इसके तहत आज हितग्राही को उनका राशन कार्ड बनाकर दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि लोगों को घर बैठे प्रमाण पत्र व जरूरी दस्तावेज बनाकर दिए जाएं जिससे उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 2 views
री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण