सड़कों पर आवारा सांडों का होता तांडव । किसी घटना से भयभीत रहते लोग प्रशासन बेखबर।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो इस स्थल की प्रसिद्धि को दरकिनार करते हुए प्रशासन ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है जिससे आवारा पशुओं आवारा सांडों का सड़कों पर दंगल चलता रहता है जिससे लोग भयभीत बने रहते हैं । प्रशासन ने इस विख्यात नगर को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर लंबे समय से नगर की सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जिससे मुख्य मार्ग पर दौड़ने वाले छोटे बड़े वाहनों को भी दुर्घटना का भय बना रहता है अनेक बार अंधेरे में सड़कों पर बैठने वाले पशुओं को वाहन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है जिससे बेजुबान जानवरो को मौत के मुंह में जाना पड़ता था अथवा गंभीर घायल होने पर तड़पते हुए देखा जाता है तब इन बेजुबान पशुओं की सुध लेने वाला कोई दिखाई नहीं देता । इतना ही नहीं इन पशुओं में बड़े बड़े आवारा सांडों से तब परेशानी खड़ी हो जाती है जब यह सांड सड़कों पर गलियों मुहल्ले में झगड़ते दिखाई देते हैं चाक चौराहों पर इनका दंगल चलता रहता है तब इनसे लोगों को भयभीत होना पड़ता है इतना ही नहीं चौराहे पर लड़ने वाले सांडों से इस स्थल पर आने वाले पर्यटकों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है ऐसा भी नहीं है कि आसपास गौशाला न निर्मित हुई हो बावजूद इसके अनेक बार प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद भी लगाम नहीं लग सकी बाजारों में लड़ने वाले सांडों की लड़ाई होटलों दुकानों में भी घुस जाती है ।हद तो तब हो जाती है जब हाट-बाजार में आवारा फिरने वाले पशुओं से जहां दुकान दारो को परेशानी उठानी पड़ती है तो पूर्व में यह सांड लोगों को उठा कर फेंक भी चुके हैं जिससे लोगों को घायल होकर खामियाजा भुगतना पड़ता है बावजूद इसके नगर प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पाती अथवा स्थानीय प्रशासन किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है इन दिनों बारिश के मौसम में अधिकांश आवारा पशुओं का जमावड़ा नगर में सड़कों पर तो रहता ही है बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी काबिज़ रहते हैं इतना ही नहीं जब इन सांडों की भिड़ंत होती है तब वाहन चालको को भी अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता है जिससे जाम की स्थिति बन जाती है । इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल का निरंकुश प्रशासन लगाम लगाने आगे नहीं बढ़ पाता । ऐसा भी नहीं है कि इन पशुओं में पालतू न हो परन्तु इनके मालिक इन बेजुबान पशुओं को बेमौत मरने को छोड़ बेफिक्र होकर बैठ जाते हैं हालांकि अनेक बार नगर परिषद प्रशासन ने लोगों को अपने पशुओं को सड़क पर न छोड़ने की अपील भी की बावजूद इसके पशु मालिकों पर प्रशासन की चेतावनी भी कोई असर नहीं डाल सकी । सड़कों पर फिरने तथा आपस में झगड़ने वाले पशुओं पर इस विश्व विख्यात स्थल पर नियंत्रण करने की लगातार दरकार बनी हुई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण