नम आंखों से दी विदाई
अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग हुए शामिल , उत्तराखंड हादसे का शिकार हुए देवास वासी

देवास। उत्तराखंड़ में देवास व शिप्रा निवासी दो युवकों की मौत के बाद आज सुबह एंबुलेंस से दोनों के शव देवास पहुंचे जहां अंशुल मंडलोई का देवास मुक्तिधाम व  योगेंद्र सोलंकी का अंतिम संस्कार शिप्रा में किया गया। दोनों की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुबह दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए जहां से दोनों के शव अलग-अलग पहुंचा दिए गए। उल्लेखनीय है कि धार्मिक यात्रा के लिए उत्तराखंड गए देवास और शिप्रा के दो युवकों की पहाड़ धंसने से मौत हो गई।  पिछले दिनों देवास व शिप्रा के 8 युवक उत्तराखंड घुमने गए थे। रास्ते में लैंडस्लाइड से अंशुल मंडलोई देवास और योगेंद्र सोलंकी शिप्रा वाहन में अंदर ही फंस गए थे। पत्थर वाहन पर गिरने से दोनों की मौत हो गई थी। देवास निवासी अंशुल मंडलोई का परिवार मूल रूप से तराना जिला उज्जैन का है। करीब 15 साल पहले देवास में आकर बसे। पिता टेलरिंग का काम करते हैं। घर में छोटी बहन और माता-पिता है। अंशुल मंडलोई इकलौता लड़का था। वह प्राइवेट नौकरी करता था।
योगेंद्र भी घर का इकलौता लड़का था। परिवार में माता-पिता और बहन के अलावा पत्नी है। करीब एक-डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई है। योगेंद्र देवास के अमलतास अस्पताल में लैब टैक्नीशियन का काम करता था। बताया जा रहा है बाकि अन्य साथी आज दोपहर में हरिद्वार से देवास के लिए रवाना होंगे। जो कल देवास पहुंचेंगे।

Related Posts

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 2 views
री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण