मोहनगिरी शिक्षक कॉलोनी के पीछे रहने वाले
बीती रात 1:30 बजे लगभग कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना
आज दोपहर जिला अस्पताल में कराया गया पीएम
ऐसी लगाए जाने के कारण का अब तक नहीं हो सका खुलासा परिवार जन भी सकते में
राहुल चिड़ार संवाददाता
विदिशा : मोहनगिरी शिक्षक कॉलोनी के पीछे रहने वाले 21 वर्षीय लकी रैकवार ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…. कोतवाली पुलिस द्वारा को जिला अस्पताल में शव को पीएम कराया गया.. लकी के पिता ने बताया कि कल रात वह गुमसुम घर आया था खाना-वाना खाने के बाद पर सोने चला गया और इसी बीच देर रात उसने फांसी लगा ली ….जब तक हम उस तक पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी…
ऑटो के जरिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया… कोतवाली पुलिस के एसआई का कहना है कि अज्ञात कारणों के चलते युवक द्वारा फांसी लगाई गई है… उसके कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा… फिलहाल पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है मामले में मर्ग कायम कर उसकी जांच की जाएगी






