महादेव पानी में बहे किशोर, एक की मौत:दो को जिंदा बचाया गया, देर रात पुलिया से 200 मीटर दूर मिला शव

वसीम कुरैशी की रिपोर्ट

मृतक किशोर का शव; भोपाल से साथ गए थे तीन दोस्त महादेव पानी की सैर सपाटे के लिए,सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं

रायसेन।रविवार को जिले के पर्यटन स्थल महादेव पानी पर तीन लड़के नहाने और सैर सपाटे के लिए भोपाल से गए थे।पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो को पहले बचा रेस्क्यू कर जिंदा बचा लिया गया। जबकि एक लापता नाबालिग का शव सोमवार सुबह 3 बजे मिला। उसे एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने पुलिया से करीब 200 मीटर दूर से रिकवर किया। मृतक किशोर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल ले जाया गया।
खरबई पुलिस चौकी के पुलिस अफसरों के मुताबिक दरअसल भोपाल से तीन दोस्त अभिषेक ठाकुर, शुभम सोनी और विधान सेन महादेव पानी पहुंचे थे। सेहतगंज से अंदर महादेव पानी के रास्ते में पड़ने वाले गोपीघाट में तेज बारिश के चलते अचानक पानी आ जाने से तीनों किशोर बह गए थे।जिनमें में शुभम सोनी, अभिषेक ठाकुर, को रेस्क्यू कर जिंदा ही बचा लिया गया था। जबकि बीती रात 3 बजे विधान सेन पिता फूल सिंह 15 वर्षीय का शव गोपीघाट से लगभग 200 मीटर दूर एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू किया।साथ में आए शुभम सोनी ने बताया कि हम तीन दोस्त ईटखेड़ी छाप से साथ आए थे पर रास्ते में एक पुलिया पर तेज पानी आ जाने के कारण मेरे दोस्त अभिषेक ठाकुर और विधान सेन बह गए थे,।जबकि मैंने एक पेड़ को पकड़ लिया था जिससे में बहने से बच गया।सूचना मिलते ही
कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल मौके पर पहुंचे।पूरे समय रहे मौजूद।
मालूम हो कि रविवार को तहसील रायसेन के सेहतगंज के नजदीक महादेव पानी पर्यटन स्थल पर 10 हजार से भी ज्यादा पर्यटक बारिश के पानी में नहाने मौज मस्ती करने पहुंचे थे ।पर दिन भर हुई बारिश से गोपीघाट वाली पुलिया में पानी आ जाने से पर्यटक फंस गए थे। तब सूचना मिलने पर कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस बल एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद थी जिन्होंने बहे लोगों का रेस्क्यू किया।
पुलिया पर बह रहा था 3 से 4 फीट बरसात का पानी…
जब रविवार को सुबह पर्यटक इस रास्ते से उसे गुजरे थे ।तब ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं थी।दोपहर बाद दिन में हुई जोरदार बारिश के बाद गोपी घाट की पुलिया पर 3 से 4 फीट पानी आ गया था। वापस लौटते समय पर्यटक पानी होने की वजह निकल नहीं पाए और देखते ही देखते जाम लग गया। जिससे पर्यटक शाम 4 से 5 बजे तक फंसे रहे। इस दौरान सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों पुलिया पार कराने में मदद की। जिससे जाम खुलता गया पर तेज बहाव के चलते तीन किशोर बह गए थे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण