नसीम खान संपादक
रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अंजू पवन भदौरिया तथा अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही समय सीमा वाले लंबित शासकीय पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिम जाति, खनिज सहित अन्य विभागों की गतिविधियों तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अनेक जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






