सिरोंज से जफर उल्ला की रिपोर्ट
कुरवाई विधानसभा सिरोंज विकासखंड के पथरिया उपतहसील अंतर्गत कजारिया बरखेड़ा ग्राम में घर के बोरवेल में गिरा मासूम मौके पर पथरिया थाना की पुलिस मौजूद
बच्ची का नाम अस्मिता पिता का नाम इंदर सिंह यादव बताया जा रहा है बताया जाता है कि बोरवेल घर में ही खुदा हुआ है जिसमें बच्ची गिरी है
बोरवेल की गहराई 20 से 25 को बताई जा रही है
विदिशा जिले में दो-तीन माह में यह दूसरा मामला जब बच्ची बोरवेल में गिरी है
पहली घटना विदिशा जिले की लटेरी क्षेत्र में हुई थी इसके बाद जिला कलेक्टर ने सभी बोरवेल को बंद करने के निर्देश दिए थे परंतु फिर भी सिरोंज क्षेत्र का स्थानीय प्रशासन नहीं जागा और यह दूसरी बड़ी घटना हुई






