जिला सकती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम.आर आहिरे (भा.पु.से). अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गायत्री सिंह (रापुसे) , के द्वारा जिला में अवैध रूप से शराब के बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी निर्देश दिये गये है।
मुखबीर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही हेतु ग्राम कोटमी में नाकाबंदी कर आरोपी संतोष कुमार वारेन पिता घुनारू वारेन उम्र 26 वर्ष साकिन धुरकोट जिला शक्ति को 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2560/₹ बिक्री करते हुए पकड़ा गया। जो अपराध धारा 32(2) आबकारी एक्ट के पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया•।
इस कार्यवाही में निरीक्षक के के महतो थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में स ऊ नि आदित्य प्रताप सिंह , आरक्षक देवनारायण चंद्रा, नवदित्य वर्मा, मानसिंह कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।






