राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर–हाई स्कूल बगासपुर में बच्चों को पढ़ाते हुए हृदय गति रुक जाने के कारण शिक्षक का निधन शोक की लहर !
नेशनल हाईवे क्रमांक 45 बगासपुर मैं पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक यतिद्र श्रीवास्तव उम्र लगभग 56 वर्ष निवासी गडरवास वर्तमान में भोपाल के चिनार सिटी में निवासरत थे का स्कूल में पढ़ाते हुए हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया !
मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी शिक्षक अपने पीछे पुत्री एवं पत्नी छोड़ गए हैं !
इनका अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा इनके निधन पर नगर सुल्तानपुर के शिक्षा जगत में शोक की लहर छा गई, बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने मृत आत्मा की शांति हेतु अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए !
नसीम खान संपादक






