नसीम खान संपादक
रायसेन,
जिले में मोहर्रम का पर्व 20 जुलाई से प्रारंभ हुआ है तथा 27 जुलाई को योम-ए-आशुरा का पर्व मनाया जाएगा। जो 29 जुलाई को घोड़े, बुर्राक के साथ ताजियों का करबला में विसर्जन पश्चात समाप्त होगा। जिले में आगामी दिवसों में पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा रायसेन जिले के वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों एवं समस्त थाना क्षेत्रों में आने वाले ग्राम कोटवारों/चौकीदारों को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिनांक 27 जुलाई से 29 जुलाई तक विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।






