नसीम खान संपादक
रायसेन,
रायसेन स्थित जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को उज्जैन द्वारा 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसकिल प्रदाय करने के लिए चिन्हांकित किया गया है। दिव्यांग श्री बृजेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम सोडरपुर, श्री लक्ष्मीनारायण निवासी ग्राम उचेर, श्री धनराज लोधी पैमत, श्री राजकुमार लोधी बेगमगंज तथा श्री समर्थ जैन सिलवानी सहित अन्य दिव्यांगजनों ने बताया कि बैटरी चलित ट्रायसकिल के लिए चिन्हांकित होने से वह बेहद खुश है। शिविर में एलिम्को प्रतिनिधि रौली शुक्ला, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री वृंदावन मीणा, सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा सहित डीडीआरसी के कर्मचारी उपस्थित रहे।






