वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।बारिश की खेंच ने आमजन के साथ किसानों की भी परेशानी बढ़ा रही है। जिले में पिछले एक पखवाड़ा से भारी बारिश नहीं हुई है। केवल कुछ क्षेत्रों में हल्की व मध्यम बारिश हुई है। जिससे गर्मी व उमस बढ़ने से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।
मौसम विशेषज्ञों डॉ एसएस तोमर के अनुसार अभी पांच दिन तक हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में यह बात तय है कि पांच दिन तक लोगों को इसी तरह की गर्मी से जूझना पड़ सकता है। दूसरी ओर फसलों में पीला मौजेक का अटेक शुरू हो गया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुबे नकतरा कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार शुरूआत में ही नियंत्रण कर लिया जाए तो पीला मौजेक बढ़ नहीं पाएगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. तोमर के अनुसार 26 से 30 जुलाई के बीच हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.2 से 36.2 डिग्री सेल्सियश रहने की संभावना है। अधिकतम सापेक्षित आर्दता 83 से 85 एवं न्यूनतम आर्दता 64 से 68 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा में चलने की संभावना है। साथ ही औसत हवा की गति 14.4 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है।
नसीम खान संपादक






