सरपंच पति के विरुद्ध शिकायत लेकर दूसरी बार पहुंचे ग्रामीण कलेक्ट्रेट.. अधिकारी ने जांच का दिया आदेश.

दीपक शोभवानी की रिपोर्ट

रायगढ़.शहर के निकटतम ग्राम पंचायत नवापाली बिंजकोट की महिला सरपंच के पति के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने दूसरी बार कलेक्टर रायगढ़ और थाना चक्रधर नगर पुलिस से लिखित शिकायत दी है।

अपनी शिकायत में ग्रामीणों ने कहा है कि सरपंच पति उमेश पटेल शराब पीकर आए दिन गांव वालों से बेमतलब मारपीट और गाली गलौज करता रहता है। इसके अलावा उमेश पटेल गांव में बाहरी असमाजिक तत्वों को बुलाकर उन्हें खिलाना_पिलाना करता है.इनके द्वारा आए दिन गांव का माहौल खराब हो जाता है।

बात यहीं खत्म नहीं होती महिला सरपंच के पति उमेश पटेल के द्वारा गांव के विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यों में भी बड़ी धांधली की गई है। जिनमें सड़क निर्माण,पुराना आवास,शौचालय निर्माण,मजदूरी,राशन वितरण में व्यापक धांधली की गई है। साथ ही ग्राम पंचायत के अंदर आने वाले तीन गांव जिनमे नावापाली, बोईरहीह और बिंजकोट के सैकड़ों ग्रामीणों को मई महीने का राशन नही दिया गया है।

ग्रामीणों की मांग है इन सभी मामलों में संलिप्त सरपंच पति उमेश पटेल के खिलाफ समय रहते प्रशासन और पुलिस जांच करते हुए दंडात्मक कार्यवाही करे। अन्यथा मजबूर होकर ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि ग्राम पंचायत नवापाली बिंजकोट से बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जन प्रतिनिधि अपने ग्राम पंचायत के सरपंच पति उमेश पटेल के खिलाफ एक सप्ताह में दूसरी बार ज्ञापन देने आए थे।

इधर ग्रामीणों से मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खाद्य चितरंजन सिंह ने मिडिया को बताया की संबंधित मामले में कल जांच टीम भेजी जाएगी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा।

Related Posts

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 2 views
री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण