नसीम खान
सांची,, विगत दिनों नगर के भाजपा के वरिष्ठ नेता रतनलाल जायसवाल के सुपुत्र अशोक जायसवाल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था । आज पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई श्री जायसवाल के निवास पहुंचे एवं स्व अशोक जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार को सांत्वना दी इस अवसर पर रतनलाल जायसवाल उनकी पत्नी भाजपा नेत्री श्रीमती बब्ली रानी जायसवाल उनके पुत्र प्रदीप जायसवाल तथा पुत्र वधू श्रीमती रेखा जायसवाल उपस्थित थीं।






