राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर-नगर मैं मोहर्रम के बाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम का अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया !
कार्यक्रम की शुरुआत गुढ बाजार से की गई जहां एक विशाल मंच के माध्यम से उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कार्यक्रम मैं उपस्थित समुदाय के लोग के बीच अखाड़ों के उस्ताद, खलीफा एवं समाज के अन्य वरिष्ठौ का सिर पर साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया ! इस दौरान समाज के लोगों ने मोहर्रम पर्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम का महीना पूरे 1 माह चलता है, जिसमें ग़रीबों की मदद करना एवं आखिर में ताजियों के साथ इस माह का समापन होता है और यह महीना इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है !
इसके उपरांत जुलूस प्रारंभ हुआ जिसमें समाज के युवाओं ने अखाड़े में वनेटी के माध्यम से हैरतअंगेज करतब दिखाए ! जुलूस में डीजे की धुन पर गानों के माध्यम से युवा करतब दिखाते चल रहे थे, वही जुलूस में सफेद घोड़ों का सुंदर नृत्य देखते ही बनता था !
नसीम खान संपादक






