जिला जेल रायगढ़ में हुई अनोखी शादी 2023 से दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर और पीड़िता का विधि विधान से विवाह सम्पन्न, जेल प्रबंधन और दोनो पक्ष के परिजनों रहे मौजूद

दीपक शोभवानी की रिपोर्ट
रायगढ़ आपने ऐसी आम शादियों के बारे में सुना होगा वर और वधू पक्ष के लोग उपस्थित होकर दोनो का विवाह करवाते है। विवाह के सारे कार्यक्रम या तो उनके घरों में कराई जाती है या विवाह घर अथवा होटल को चुना जाता है।

लेकिन आज वर वधु पक्ष के लोगों ने दोनो के विवाह के लिए रायगढ़ जिला जेल भवन को चुना।

ताजा दोनो पक्ष के लोगों के अलावा पूरा जिला जेल प्रबंधन विवाह कार्यक्रम का सहयोगी और साक्षी बना। जिला जेलर ने एस पी कुर्रे ने विवाह कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही वर वधु को खुशहाल वैवाहिक जीवन जीने की शुभ कामनाएं भी दी।

आपको बता दें कि वर डॉ सूर्यकांत तिवारी जिला जेल में रेप के आरोप में पिछले मार्च महीने से ही निरुद्ध रहा है। वहीं वधु डा.आकांक्षा मिश्रा संबंधित मामले में शिकायत कर्ता रही हैं। वधु की रिपोर्ट के आधार पर वर पिछले पांच महीने से जिला जेल रायगढ़ में बंद रहा है।

जेलर श्री कुर्रे ने बताया कि वर_वधु पूर्व से परिचित रहे हैं। दोनो में आपसी संबंध भी रहा है लेकिन किसी स्थिति में विवाद होने पर वधु ने पुलिस में शिकायत की थी। हालाकि दोनो पक्ष के लोगों ने आपसी बातचीत में यह तय कर लिया किया दोनो का विवाह कर विवाद को खत्म करना चाहिए। जिसके बाद वधु के साथ उसके परिजनों ने माननीय न्यायालय के समक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन देकर विवाह करने की इच्छा जताई। जिस पर न्यायालय ने स्वीकृति देते हुए जेल प्रबंधन को विवाह सम्पन्न कराने का निर्देश जारी किया।

इस तरह रायगढ़ जिला जेल परिसर में दोनो का विवाह विधि विधान से किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई।

इस क्रम में आज दोपहर वर और वधू पक्ष के परिजनों की उपस्थिति में जिला जेल रायगढ़ परिसर के अंदर यह पहला अनोखा विवाह सम्पन्न कराया गया। जेलर श्री कुर्रे ने इस विवाह कार्यक्रम को शहर और जिले के लिए गौरव शाली घटना बताई।

Related Posts

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।