नसीम खान
रायसेन ,,राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत होटल अमोघ में टीवी फैमिली केयर मॉडल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं मासिक समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें जिला क्षय अधिकारी डॉ यशपाल बालियान के मार्गदर्शन में एवं डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ अनुभूति कुजुर के द्वारा बताया गया कि फैमिली केयर गिवर मॉडल का उद्देश्य टीवी रोगी और उनके परिवार के सदस्यों की समुचित देखभाल और सहायता प्रदान कर सफल इलाज के परिणामों की सफलता सुनिश्चित करना और समुदाय में टीवी के प्रसार को रोकना एवं टीवी के प्रति लोगों को जागरुक करना मुख्य उद्देश्य हैl वर्तमान में पूरी दुनिया के टीवी रोग के कुल मरीजों में से 27 परसेंट भारत में ही है इसलिए सभी को टीबी रोग के प्रति जागरूक होना जरूरी हैl टीवी फैमिली केयर गिवर मॉडल की मुख्य विशेषताएं नामांकन के बारे में प्रशिक्षण में बताया गया इसी क्रम में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर उदयपुरा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं सिलवानी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक टीम को कार्य में प्रगति लाने पर प्रोत्साहित किया गया lज्ञात हो कि राज्य स्तर पर 15 अगस्त को टीवी फैमिली केयर गेवर मॉडल का लॉन्चिंग किया जाना है






