सुरखी विधानसभा के हर एक परिवार के सुख-दुख में आपके साथ खड़ा हूं – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी विधानसभा के हर एक परिवार के सुख-दुख में आपके साथ खड़ा हूं – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

होटल रॉयल पैलेस में नामदेव, चौरसिया, रैकवार, प्रजापति और विश्वकर्मा समाज का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

समाज के वरिष्ठजनों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भारी मतों से जिताने का लिया संकल्प

सागर. 9 अगस्त 2023. सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता के तहत पूरी विधानसभा में निवासरत समाजों का सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सुरखी विधानसभा की नामदेव, चौरसिया, रैकवार, प्रजापति और विश्वकर्मा समाज का सम्मान समारोह का आयोजन होटल रॉयल पैसेल में हुआ। जहां समारोह में उपस्थित समाजजनों ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को विजयी आशीर्वाद देते हुए भारी मतों से आगामी विधानसभा चुनाव जिताने का संकल्प लिया।

सामाजिक समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अक्सर लोग बड़ी समाजों को महत्व देते हैं, लेकिन मैं और मेरा पूरा परिवार किसी भी समाज के साथ भेदभाव ने करते हुए कम संख्या वाली समाज के लिए भी समर्पित है। आज सभी पूज्यनीय है, भगवान हैं। आपका सम्मान करते हुए मुझे काफी हर्ष हो रहा है कि आप सभी इतनी बड़ी संख्या में मेरे और मेरे परिवार के बुलावे पर उपस्थित हुए। मैं आपके हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा हूं। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा में 14 हजार करोड़ रुपए के काम चल रहे हैं। जब में कांग्रेस में मंत्री हुआ था, तो मुझे कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों के लिए रुपए नहीं दिए, लेकिन अब भाजपा में आने के बाद पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों चल रहे है। गांवों में सड़कें बन रही हैं, स्कूल खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हमनें सुरखी विधानसभा के घर-घर तक जरूरतमंदों तक सामग्री पहुंचाने का काम किया। इस दौरान मुझे भी कोरोना हो गया था, लेकिन आपके आशीर्वाद से मुझे कुछ नहीं हुआ। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा में हर घर साफ पेयजल पहुंचाने के लिए नल-जल योजना का काम कर रहा है। अब माताओं और बहनों को कुएं और हैंडपंपों पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। उनके घरों तक सीधा पानी पहुंचेगा। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसानों के लिए संवेदनशील है। किसानों के खातों में 6 हजार रुपए केंद्र सरकार से और 4 हजार रुपए राज्य सरकार से आ रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें 2 हजार रुपए की राशि और बढ़ा दी गई है। मंत्री राजपूत ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को छलावा बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ मप्र की बहनों के साथ छल करने का काम कर रहे हैं। जब उनकी सरकार ही नहीं तो वे 1500 रुपए कहां से देंगे? उन्होंने सुरखी विधानसभा के लोगों को ट्रेन से अयोध्या दर्शन के लिए ले जाने की बात भी कही।

रिश्तेदार वही जो रिश्ता निभाएं – हीरा सिंह राजपूत

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि रिश्तेदार वही जो रिश्ता निभाएं। जब हम कांग्रेस में थे तो गरीबी रेखा में एक भी नाम नहीं जोड़ पाए, लेकिन भाजपा में आते ही 25 हजार लोग जो गरीब रेखा में होने के बाद भी शासन की योजनाओं से वंचित थे, उन्हें लाभ दिलाया। आज क्षेत्र में विधवा पेंशन, निशुल्क राशन, दवाईयां, किसान सम्मान निधि जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। हाल में ही दो बच्चों की मौत कुएं में गिरने से हुई थी। तुरंत ही राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी थी। इतना ही नहीं 4-4 लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत कराई गई। कांग्रेस कभी भी राम मंदिर को नहीं बना पाई, लेकिन भाजपा ने यह काम कर दिखाया है।

आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी का नाम अब विश्वपटल पर अंकित हो गया है। सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट से सुरखी का मान बढ़ा है। यह सब उनमें हिस्सा लेने वाले, सहयोग देने वाले एक-एक युवा की मेहनत है। इसी तरह सुरखी विधानसभा में लगातार दुर्घटनाओं के देखते हुए हेलमेट अभियान की शुरूआत की है। जिसमें युवाओं को हेलमेट वितरित करते हुए उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि वे सुरक्षित अपने घरों तक पहुंच सकें। आकाश ने कहा कि सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान मंच पर उपस्थित समाज के प्रमुख और वरिष्ठजनों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान दामोदर प्रजापति, किशोरी प्रजापति, रमेश चौरसिया, प्रहलाद रैकवार, उमाशंकर रैकवार, वीडी नामदेव, रामेश्वर नामदेव, उमाशंकर नामदेव, राजू विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में समाजों को पदाधिकारी और वरिष्ठजन उपस्थित थे

  • Related Posts

    शिवराज सिंह चोहान के ब्यान से क्यों मच गया ववाल देखे विडियो

    शहडोल -विरोध का अनोखा तरीका , सड़क पर रोपी धान

    रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग कीचड़ में तबदील सड़क पर रोपा लगाकर ग्रामीणो ने जताया विरोध, विधायक शरद कोल जी के क्षेत्र का है ये आलम शहड़ोल आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका