स्नेह यात्रा का दूसरा दिवस : सांची जनपद के रतनपुर से शुरू हुई यात्रा
मप्र जन अभियान परिषद के महानिदेशक हुए यात्रा में शामिल

नसीम खान की रिपोर्ट

रायसेन,
मप्र शासन के निर्देशानुसार दिनांक 16 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक रायसेन सहित सम्पूर्ण प्रदेश में मप्र जन अभियान परिषद द्वारा स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहे है। रायसेन जिले में यात्रा के द्वितीय दिवस 17 अगस्त को सांची विकासखण्ड के ग्राम रतनपुर से स्नेह यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती पेटलाद (गुजरात) का ग्राम समिति संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां जनसंवाद में स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती द्वारा संबोधित किया गया। इसके पश्चात स्नेह यात्रा ग्राम कटसारी, तिजालपुर, बरोला, सिलपुरी एवं राजीव नगर में यात्रा में विशिष्ट संत, साधु तथा आम नागरिक उपस्थित रहे। इसके पश्चात स्नेह यात्रा गैरतगंज विकासखण्ड के ग्राम भिलाड़िया पहुंची।
यात्रा में मप्र जन अभियान परिषद के महानिदेशक श्री बीआर नायडू की ग्राम राजीव नगर में गरीमामयी उपस्थिति रही। महानिदेशक श्री नायडू ने स्नेह यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक शक्तियों को संतो के माध्यम से विकसित करना, समरसता का भाव हो, स्नेह प्रेम का भाव हो इसलिए इस यात्रा को स्नेह यात्रा का नाम दिया गया है। यात्रा में ग्रामों के वरिष्ठजन, नागरिक सम्मिलित हुए। साथ ही महिलाओं तथा बच्चों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। यात्रा में संकीर्तन, भजन, रक्षासूत्र एवं सहभोज किया गया। यात्रा में जन अभियान परिषद के भोपाल संभाग समन्वयक श्री वरूण आचार्य, जिला समन्वयक श्री कल्याण सिंह राजपूत, विकासखण्ड समन्वयक श्री आनंद कुमार नेमा सहित स्वैच्छिक संगठन, प्रस्फुटन समिति एवं सीएमसीएलडीपी छात्र, मेंटर्स उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल