नसीम खान संपादक
रायसेन ,,कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रिंट मीडिया के सम्पादक, प्रतिनिधियों की समस्याओं, शासकीय गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के सकारात्मक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, जिला जनसम्पर्क अधिकारी सुश्री अनुभा सिंह सहित प्रिंट मीडिया के सम्पादक, प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






