बेगमगंज विकासखण्ड के गेहूॅरास से प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
समाज में सभी वर्गो में स्नेह और एकता बनाए रखने निकाली जा रही है स्नेह यात्रा

रायसेन,
समाज के प्रत्येक वर्ग को धर्म से जोड़ने एवं सामाजिक सद्भाव की स्थापना हेतु मप्र जन अभियान परिषद द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में स्नेह यात्रा निकाली जा रही है। स्नेह यात्रा गॉव-गॉव में पहुंचकर संकीर्तन प्रवचन, रक्षा सूत्र बंधन के कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ रही है। रायसेन जिले में यात्रा के चौथे दिन 19 अगस्त को बेगमगंज विकासखण्ड के ग्राम गेहूॅरास से स्नेह यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती जी एवं श्रुति बहन पेटलाद (गुजरात) का ग्राम समिति संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं तथा स्वैच्छिक संगठनों समेत ग्रामीणों द्वारा रंगोलियां बनाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।
स्नेह यात्रा के प्रारंभ में कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात पंचायत भवन परिसर में स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती जी द्वारा संस्कृति तथा मानव धर्म एकता हेतु उपस्थित ग्रामीणों को उद्बोधन दिया गया। साथ ही भारतीय समाज की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात स्नेह यात्रा ग्राम ढिमरोली, कल्याणपुर, भुरेरू, सुनेहरा, परसौरा, पांडाझिर, मरखण्डी होते हुए उदका पहुंची। ग्राम घोघरी में सत्संग, कीर्तन एवं रात्रि भोजन के पश्चात रात्रि विश्राम होगा। स्नेह यात्रा में स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती जी के उद्बोधन के साथ ही मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री कल्याण सिंह राजपूत द्वारा भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया। इस अवसर पर बेगमगंज जनपद पंचायत सीईओ, बेगमगंज विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती हेमलता नरवरिया, ग्राम प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, स्वैच्छिक संगठन और सीएमसीएलडीपी मेंटर्स और छात्रों की सहभागिता रही। पांचवे दिवस 20 अगस्त को स्नेह यात्रा बेगमगंज विकासखण्ड के ग्राम गुलवाडा से प्रारंभ होगी।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।