आदिवासी को पुलिस घर से मारती हुई ले ग ई । दूसरे दिन घर के आंगन में मिला शव। परिवार ने लगाया पुलिस पर हत्या का आरोप।

वसीम कुरैशी की रिपोर्ट

आदिवासी युवक की मौत; परिजन बोले- पुलिस ने पीट पीट कर मार डाला:ग्रामीणों ने कहा- पुलिस जूते-चप्पल मारते हुए जैथारी पुलिस चौकी ले गई थी, दूसरे दिन घर के आंगन में मरा मिला,मृतक के चैनपुर स्थित घर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ,गोंगपा व आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर परिजनों को बंधाया ढांढस

रायसेन।रायसेनजिले की जैथारी पुलिस चौकी के चैनपुर गांव में एक आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के कर हत्या करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को पुलिस युवक को जूते-चप्पल मारते हुए पुलिस चौकी ले गई थी। बुधवार सुबह वह घर में बाहर के कमरे में पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला सिलवानी के चैनपुर गांव का है।
पिता बोले- बेटे को जैथारी पुलिस ने पीट पिट कर मार दिया…..
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस श्रीराम को मंदिर से स्कूल तक जूते-चप्पल से मारते हुए गाड़ी में बैठाकर चौकी ले गई थी। मृतक के पिता जगमोहन आदिवासी का आरोप है कि मेरे बेटे को पुलिस ने मरवा दिया। श्रीराम खेती करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। उससे बड़ा एक भाई है।मृतक श्रीराम आदिवासी के परिजन का आरोप है कि पुलिस उसे पीटते हुए चौकी ले गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक श्रीराम आदिवासी के परिजन का आरोप है कि पुलिस उसे पीटते हुए चौकी ले गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है इंतजार…..
सिलवानी BMO डॉ. एचएन मांडरे ने बताया कि श्रीराम आदिवासी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। डॉ. आरएस पटेल और डॉ. अभिषेक ठाकुर के साथ शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। विसरा जांच रिपोर्ट के लिए लैब भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा।पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्यूट कर लिखा था शिवराज सरकार के राज्य में हमारा आदिवासी समाज सुरक्षित नहीं है।उन पर जुल्म ज्यादती अत्याचार की घटनाओं में मप्र में नम्बर 1 बन चुका है।
देवेंद्र, बलवीर मृतक के परिजनों से मुलाकात करने चैनपुर पहुंचे…..कैबिनेट मंत्री ने बनाई दूरी
चैनपुर गांव सिलवानी बेगमगंज विस क्षेत्र में आता है।कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल अपने समर्थकों समेत चैनपुर पहुंचे।उन्होंने मृतक आदिवासी युवक को शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल पत्नी बच्चों,परिजनों के आंखों के आंसू पोंछे।उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद करने के आश्वासन भी दिए।रविवार को दोपहर गोंगपा के नेता आदिवासी विकास परिषद के प्रमुख बलवीर सिंह तोमर ने भी चैनपुर गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और भरपूर मदद कराने का आश्वासन दिया।यहां काबिले गौर फरमाने वाली बात है कि चैनपुर सिलवानी विस आता है ।इस क्षेत्र का नेतृत्व भाजपा के विधायक व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत करते हैं।कैबिनेट मंत्री बनने के बाद वरिष्ठ विधायक रामपाल सिंह ठाकुर ने चैनपुर गांव की तरफ रुख नहीं किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल बोले मुख्यमंत्री की जनदर्शन यात्रा नहीं बल्कि सौदा यात्रा है
कांग्रेस पार्टी के रायसेन जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जनदर्शन यात्रा मप्र के सभी जिलों में निकाल रहे हैं।यह यात्रा जनता के दर्शन की नहीं बल्कि वोट का सौदा करने की ढकोसला यात्रा है।उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को मदारी सौदागर बताया।वहीं कांग्रेस इसके जबाव में जनाक्रोश रैली निकाल रही है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा