वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।रविवार को सुबह प्रदेश के खरगापुर के विधायक व राज्यमंत्री राहुल लोधी रायसेन भोपाल बाईपास गोपालपुर तिगड्डे पर पहुंचे।यहां लोधी महासभा रायसेन के लोगों द्वारा ढोलनगाडों के बीच फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी।इस मौके पर राज्यमंत्री राहुल लोधी बोले शुरू से ही लोधी समाज की विचारधारा भाजपा के पक्ष में रही है।मप्र में एक बार फिर से कमल खिलेगा भाजपा 200 सीटों से ज्यादा धमाकेदार जीत दर्ज करेगी।
इस अवसर पर बीजेपी महिला विंग की वर्षा लोधी,शकुन देवी लोधी,भानुप्रताप सिंह लोधी बब्लू वर्मा, भूपेंद्र वर्मा,लक्ष्मण सिंह लोधी समाज के जिलाध्यक्ष, शिक्षक रघुवीर सिंह भदौरिया, डॉ राजेश लोधी, राकेश मालवीय, शिक्षक कल्याण सिंह लोधी, डॉ कुबेर सिंह लोधी, मंजू भैया लोधी, दौलत राम लोधी,राजू केके सोनी आदि ने स्वागत कर बधाई दी है।
नसीम खान संपादक






