कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने निःक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को दिया पोषण आहार

नसीम खान

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

रायसेन,
प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारियों द्वारा निश्चय मित्र बनकर टीवी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टीवी रोग उन्मूलन हेतु जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अरविंद दुबे एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में सामुदायिक स्तर पर गैर सरकारी संगठन, कॉरपोरेट जनप्रतिनिधि, सरपंच, ग्राम के समृद्ध परिवार एवं अन्य व्यक्ति को निश्चय मित्र बनने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया गया। यह अभियान टीबी रोग से जुड़ी भ्रांति एवं छूत-अछूत की भावना को समाज से दूर कर मरीज को जांच, उपचार एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 सितंबर 2022 को लांच किया गया था। इस कार्यक्रम का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर जिले के समस्त टीवी रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने का दृढ़ संकल्प जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया गया।
निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति को अथवा संस्था को उपचार के दौरान 6 माह के लिए अपने क्षेत्र के टीबी मरीज को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता जांच में सहयोग अथवा अन्य मदद उपलब्ध कराना होता है। निःक्षय मित्र द्वारा केवल उन्हीं टीवी मरीजों को गोद दिया जाता है जिनके लिए मरीज की सहमति प्राप्त होती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।