मतदाता जागरूकता के नारों से गूंजा रायसेन दुर्ग
कलेक्टर श्री दुबे के नेतृत्व में रायसेन दुर्ग से स्कूली छात्र–छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

नसीम खान

रायसेन,
जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज स्वीप रायसेन के तहत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में 350 से अधिक स्कूली छात्र–छात्राएं तथा अधिकारी, कर्मचारी रैली के रूप में दुर्ग (किले) पर पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा छात्र छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए अपने माता–पिता, परिजनों तथा आस पड़ोस के मतदाताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन में वोट डालने हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री दुबे ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र छात्राओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा आगामी निर्वाचन में मतदान करने के लिए कहा। साथ ही दिव्यांगजन तथा वयोवृद्ध मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री विनोद बघेल, सामाजिक न्याय विभाग के श्री बृजेन्द्र शर्मा , जनशिक्षक श्री सूर्यप्रकाश सक्सेना, शिक्षक श्री पवन सोनी सहित अन्य अधिकारी और छात्र छात्राएं शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।