वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रेशम की डोर से लेकर, 3डी व भाई-भाभी के लिए चांदी चंदन की राखी की बहार
रायसेन।भाई बहन के पवित्र स्नेह के त्यौहार रक्षाबंधन का त्यौहार बुधवार आस्था श्रद्धा भक्ति के माहौल में उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा।रक्षाबंधन पर्व को लेकर रायसेन शहर के रामलीला गेट के सामने गंजबाजार पाटनदेव मुखर्जीनगर में राखी की दुकानें सज चुकी हैं।राखी के बाजार में
पांच रुपए से लेकर उनके पास 80 रुपए तक की राखी है। हर साल की तुलना में इस साल भी राखियों के लगभग वही दाम है। रेशम की डोर की भी वैरायटी आ चुकी है। तीन रुपए से लेकर 30 रुपए तक रेशम के डोर उपलब्ध है।संतोष पटवा दुकानदार गंजबाजार
10 साल से अधिक समय से राखी की दुकान लगा रही हूं। ग्राहकों के मूड के अनुसार हर साल राखी की वैरायटी बदल जाती है। इस बार 3 डी, भाई भाभी की राखी, कुमकुम-दीपक थाली विशेष आकर्षण है।मधुबाला पटवा राखी दुकानदार
भाड़े के कारण राखियों के दाम कुछ बढ़े हैं, लेकिन स्थानीय जनता की मांग के अनुसार पांच रुपए से लेकर 50 रुपए तक की राखियां लेकर आए हैं। बच्चों के हिसाब से अलग राखियां आई हैं।लखन चक्रवर्ती राखी दुकानदार गंजबाजार
वैसे तो लाखों वैरायटी की राखियां आ रही हैं, लेकिन स्थानीय मांग के अनुसार परंपरागत राखियां लाए हैं। इस साल दो से तीन फीसदी राखियों के दाम बढ़े हैं, लेकिन यह खास असर नहीं करते।मदन चक्रवर्ती राखी दुकानदार ठाकुर मोहल्ला
रायसेन। रक्षाबंधन पर्व बुधवार को है। इसके लिए बाजारों में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। गली मोहल्लों से लेकर पूरे शहरभर में राखी की सैकड़ों दुकानें सज चुकी हैं। गंजबाजार से लेकर करीब करीब शहर की हर सड़क पर राखी की दुकाने हैं। इस बार दुकानदारों ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की वैरायटी की राखियां दुकानों में रखी हैं। दुकानदारों ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए वे एक माह पूर्व ही दिल्ली, अहमदाबाद,आगरा नागपुर कोलकाता गुजरात भोपाल इंदौर से राखी लेकर आते हैं।
गंजबाजार में आकर्षक राखियों की भरमार….
रेशम की डोर से लेकर, 3 डी राखी, बच्चों के लिए कार्टून राखी, भाई भाभी को बांधने के लिए चंदन चांदी की राखी, राखी बांधने के लिए स्पेशल दीपक, कुमकुम थाली, क्रिस्टल, स्टोन, मोती की राखी, त्रिशूल, रुद्राक्ष, देव राखी, चांदी की राखियां तक बाजारों में उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि राखी में कोई खास महंगाई नहीं आई। 2-3 प्रतिशत की महंगाई भाड़े के कारण हुई है तो भी वह खास असर नहीं करती है। ग्राहकों को वैरायटी तो मिलेगी, पर दाम अधिक नहीं मिलेंगे। ज्यादातर राखियां 10 रुपए के दायरे में हैं। हालांकि कुछ दुकानदार 5 रुपए से लेकर 100 रुपए तक कीमत की राखी भी बेच रहे हैं।
नसीम खान संपादक






