नगरीय क्षेत्रों में नहीं एक भी खेल मैदान तो पंचायतों में बने हो गए बेकार

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
जिला मुख्यालय को छोड़ खेल मैदानों की कमी से ‘दम तोड़ रही खेल प्रतिभाएं’
रायसेन।,अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर अंदाजी के कारण आ रही सबसे बड़ी समस्या
वही फुटबॉल, दौड़, हाईजंप, लॉग जंप, गोला फेंक, डिस्क थ्रो जैसे खेलों के लिए व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खिलाडिय़ों को कॉलेज मैदान पर ही अपना अभ्यास करना पड़ता है। इसमें कई फुटबॉल खिलाड़ी तो खेलते समय घायल तक हो जाते है

खेल मैदानों की हकीकत…

एथेलिटिक्स ट्रेक की मांग अब तक अधूरी….
शहर व जिले से बड़ी संख्या में एथेलिटिक्स खिलाड़ी निकलते है। लेकिन एथेलिटिक्स ट्रेक की मांग लंबे समय से अधूरी पड़ी है। महाविद्यालय के कंकड़-पत्थर वाले मैदान पर ही खिलाड़ी रर्निग व कूद से लेकर अन्य अभ्यास करते है। एथेलेटिक ट्रेक की मांग को लेकर जिला खेल विभाग का प्रस्ताव शासन के माध्यम से दिल्ली तक तो पहुंचा ।इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दीवानगंज के समीप जमुनिया में गोल्फ टर्फ बनाए जाने की घोषणा भी की गई थी।लेकिन वहां से कई साल बीतने के बाद भी मांग अधूरी है। जिले के एथेलिटिक्स में अपार संभावनाएं है लेकिन यहां ट्रेक नहीं होने के कारण खिलाड़ी को प्लेटफॉर्म ही नहीं मिल पा रहा है।
सिलवानी के समीप प्रतापगढ़, साँची के आमखेड़ा का खेल स्टेडियम कर रहा लोकार्पण का इंतजार….
सिलवानी तहसील आदिवासी बाहुल्य प्रतापगढ़ और सांची विकास खण्ड के आमखेड़ा स्थित खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है।लेकिन इन दोनों स्टेडियम का लोकार्पण नहीं हो सका है।हालांकि पिछले पखवाड़े विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम तय किया था।किंतु किन्हीं अपरिहार्य कारणों से लोकार्पण टल गया था।
इनका कहना है…..
खेलों की अपार संभावनाएं….
जिले में खेलों के लिए अंधोसरचंना के काम हो रहे है। जो संसाधन जुटाए जा रहे है। जो कमियां है। उनको दूर किया जा रहा है। जिले में सभी प्रकार के खेलों की अपार संभावनाएं है। खेलो में खिलाड़ी अच्छे निकल रहे है।
जलज चतुर्वेदी जिला खेल अधिकारी रायसेन
मैदानों की सुधारी जाएगी काया….
ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी मैदान खराब है वहां पर पंचायत को निर्देश देकर खेल मैदान को सही करवाया जाएगा।ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर खेल मैदान मिले, और भी अच्छा प्रदर्शन कर सके।अंजू पवन भदौरिया जिला पंचायत सीईओ रायसेन
जिले में खेले मैदानों की अगर हम बात करें तो जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार करीब 350 खेल मैदान है। लेकिन करीब 70 फीसदी से अधिक खेल मैदान ऐसे हो रहे है। जिनमें खिलाडिय़ों को खेलने में जद्दोजहद करना पड़ती है। इन्ही खेल मैदान में से कई खेल मैदानों में तो खिलाड़ी खेलने से परहेज करते है। क्योंकि वे घायल हो जाते है। कस्बा गढ़ी, देवनगर में तो खेल मैदान ही नहीं है। ऐसे में वहां की प्रतिभाओं को सबसे अधिक समस्या होती है।
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी…
जीवन के लिए पढ़ाई जितनी महत्वपूर्ण है। उतने ही खेल महत्वपूर्ण है। कई फुटबाल हॉकी एथलेटिक्स खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम प्रदेश सहित देश स्तर तक रोशन किया है। कई खिलाड़ी नेशनल खेलने के लिए दिनरात मेहनत भी कर रहे है। लेकिन कई खेलों में केवल जिला मुख्यालय पर ही सुविधाएं है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में देखे तो स्थिति बहुत ही विकराल है। कई जगह तो खेल मैदान ही नहीं है। जहां खेल मैदान है। वहां पर रखररखाव नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर है। इन मैदानों के संवारने की जवाबदेही जिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर है। वे केवल आंकड़े की बाजीगरी मंचों से बता कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेते है। इनके ध्यान नहीं देने से बड़ी संख्या में खिलाड़ी अच्छे स्तर पर खेलने से चूक रहे है।

जिला मुख्यालय की बात करें तो क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी सहित कुछ खेलों के खेलने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है। इन खेलों के लिए स्टेडियम से लेकर एस्टो टर्फ बास्केट बॉल का कोट तक बने हुए है। वही फुटबॉल, दौड़, हाईजंप, लॉग जंप, गोला फेंक, डिस्क थ्रो जैसे खेलों के लिए व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खिलाडिय़ों को कॉलेज मैदान पर ही अपना अभ्यास करना पड़ता है। इसमें कई फु टबॉल खिलाड़ी तो खेलते समय घायल तक हो जाते है। लेकिन यह घाव अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नहीं दिखती है।

जिले में 10 नगरीय क्षेत्र है। इनमें वर्तमान में केवल साँची सिलवानी बरेली उदयपुरा में खेल न स्टेडियम का निर्माण हो गया है। जहां आउटडोर एवं इनडोर खेलों की सुविधा रहेगी। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों की बात करें तो कई क्षेत्रों न में तो मैदान ही नहीं है। जहां पर बच्चे खेल सके। दोनों मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो सांची विधानसभा क्षेत्र के रायसेन और आमखेड़ा साँची सिलवानी विस क्षेत्र प्रतापगढ़ बेगमगंज मे स्टेडियम है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।